अरविन्द केजरीवाल की " आप "
जी हाँ जनाब !! यही नाम है टीम केजरीवाल के
मुखिया अरविन्द केजरीवाल की राजनीतिक पार्टी का नाम "आम जनता की पार्टी "
यानि "" आप "" ! पार्टी को " आप " का नाम देने से शायद वो जन जन को इस
पार्टी से जोड़ना चाह रहे हैं ! अरविन्द केजरीवाल की पार्टी का
मुख्य एजेंडा भारत में कलंक की तरह नासूर होता जा रहा भ्रस्टाचार का
खात्मा और उसका समाधान जन लोकपाल लाना है ! अरविन्द केजरीवाल का
कहना है की अगर उनकी पार्टी सत्ता पर काबिज होती है तो वो भ्रस्ताचार का
खात्मा करके रहेंगे और भारत देश को फिर से सोने की चिड़िया बना देंगे !
लेकिन अरविन्द केजरीवाल को ये समझना होगा की उनकी सत्ता पर काबिज होनी की
चाह इतनी आसानी से कामयाब नहीं हो पाएगी ! क्यूंकि राजनीती उस डगर का नाम है जहाँ पग पग पे लाखो कांटे है !सत्ता
पर काबिज होने के लिए अरविन्द केजरीवाल को आम जनता का भरोसा जीतना पड़ेगा
! अब ये देखना दिलचस्प होगा की अरविन्द केजरीवाल की "आप" को कितना
"आप"का साथ मिलता है !
अंकुर गुसाईं { ऋषिकेश }
ankurgusain04@yahoo.com

No comments:
Post a Comment