गैरसेंण में सरकार ने दिखाए सिर्फ सपने
सरकार गैरसैण में अपने मंसूबों को लेकर कामयाब रही ।गैरसैण वासियों ने
गैरसैण को राजधानी बनाने की मांग करी थी क्यूंकि यह उस जगह पर स्थित है
जहाँ उत्तराखंड के दोनों मंडल आपस में मिलते हैं इसीलिए जनता चाहती है कि
गैरसैण को राजधानी बनाया जाये और यहाँ सभी प्रकार की सुविधाए उपलब्ध करायीं
जाये लेकिन सरकार ने गैरसैण वासियों को सिर्फ सपने दिखाए हैं ।कोई भी नेता देहरादून जैसे शहरी छेत्र एसो आराम को छोड़कर गैरसैण के पहाड़ी इलाकों में आने को तैयार नही हैं तभी तो जनता को खुश करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने केबिनेट की बैठक में
गैरसैण में विधानसभा ग्रीष्म सत्र की मंजूरी दे दी है सरकार ने यहाँ अपनी
राजनीती की रोटियां सेकने के कोशिश करी है अब देखना यह होगा की गैरसैण की
जनता सरकार के इस फैसले से कितनी खुश होती है ।
कृष्णा मुरारी
ऋषिकेश

No comments:
Post a Comment